✅ Janmat Samachar.com© provides latest news from India and the world. Get latest headlines from Viral,Entertainment, Khaas khabar, Fact Check, Entertainment.

नई दिल्ली नगरपालिका परिषद स्कूलों का 12वीं कक्षा का सीबीएसई  परिणाम अत्यंत सराहनीय रहा

NDMC विद्यालयों का 12वीं कक्षा का परिणाम अति सराहनीय रहा, गोल मार्केट बालिका विद्यालय का परिणाम रहा 100%

Advertisement

नई दिल्ली:केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसईने कक्षा 12 वीं का परिणाम घोषित कर दिया है और इस वर्ष भी नई दिल्ली नगरपालिका परिषद विद्यालयों और नवयुग स्कूलों के कक्षा 12 के छात्र – छात्राओं ने परिणाम में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है।

समग्र रूप से पालिका परिषद और नवयुग स्कूलों का कुल परिणामइस वर्ष 95.41है जो 2019 में 94.21%, 2018 में 93.61और 2017 में 90.85रहा था  इस प्रकार कक्षा 12 वीं के समग्र परिणाम में एक उत्तरोत्तर वृद्धि की ओर प्रवृत्ति दर्ज की गई है।नवयुग स्कूलों ने 97% के पिछले वर्ष के उत्तीर्ण प्रतिशत के मुकाबले इस वर्ष 98% का कुल पास प्रतिशत प्राप्त किया हैजो यहां भी परिणाम में उत्तरोत्तर वृद्धि को दर्शाता है 

पूरे देश के लिए सीबीएसई का 12 वीं का कुल परिणाम 88.78और दिल्ली क्षेत्र का परिणाम 94.39रहा है। एनडीएमसी विद्यालयों और नवयुग स्कूलों के प्रदर्शन ने राष्ट्रीय उत्तीर्ण प्रतिशत और दिल्ली क्षेत्र के उत्तीर्ण प्रतिशत से आगे निकल कर अपनी अति सराहनीय उपलब्धि दर्ज कराई है 

Advertisement

वही इस वर्ष एनडीएमसी विद्यालयों मे गोल मार्किट बालिका विद्यालय का परिणाम 100% रहा है। स्कूल की प्रिंसिपल श्रीमती मुक्ता सिंह ने बताया कि उनके स्कूल के इस वर्ष 131 छात्राओं ने परीक्षा दी थी और सभी ने सफलता हासिल की है। उन्होने कहा कि पिछले वर्ष उनके स्कूल का उत्तीर्ण प्रतिशत 98.6% था जोकि इस बार 100% रहा है।

शिक्षकों के नियमित प्रशिक्षणकक्षाएं छठी से बारहवीं कक्षा तक आयोजित करने और शिक्षकों के नियमित प्रशिक्षण ने सभी एनडीएमसी / नवयुग स्कूलों के 12 वीं के छात्रों के प्रदर्शन को उन्नत करने में योगदान दिया है।

कक्षा 12 वीं के छात्रों को सहायक सामग्री की समय पर आपूर्ति और सभी सीनियर सेकंडरी कक्षाओं में प्रीबोर्ड और मॉक टेस्ट का आयोजन ने नवयुग और एनडीएमसी स्कूलों के कक्षा 12 वीं के छात्रों के प्रदर्शन को बेहतर बनाने में मदद की है

Advertisement
Advertisement

About Author