ओम कुमार, नई दिल्ली। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद नें एक ऐसी लिस्ट जारी की जिसमें 14 बाबाओं को फर्जी बताया गया है इलाहाबाद में अखाड़ा परिषद की कार्यकारिणी की बैठक हुई जिसमें फर्जी बाबाओं और धर्म के नाम पर फर्जी प्रचारक की लिस्ट बनाई गई।
लिस्ट में कई स्वयंभू भगवान कहने वाले और बाबाओं के नाम हैं.
इस लिस्ट में आसाराम उर्फ आशुमल शिरमानी, सुखविंदर कौर उर्फ राधे मां, सचिदानंद गिरी उर्फ सचिन दत्ता, गुरमीत राम रहीम, ओम बाबा उर्फ विवेकानंद झा, निर्मल बाबा उर्फ निर्मलजीत सिंह, इच्छाधारी भीमानंद उर्फ शिवमूर्ति द्विवेदी, स्वामी असीमानंद, ऊं नम: शिवाय बाबा, नारायण साईं, रामपाल, खुशी मुनि, बृहस्पति गिरि और मलकान गिरि समेत कुल 14 नाम शामिल हैं.

और भी हैं
यूपीएससी सीएसई 2025 का रिजल्ट जारी, अनुज अग्निहोत्री बने ऑल इंडिया टॉपर
प्रधानमंत्री मोदी के विज़न के तहत दिल्ली में होने वाले “India AI Impact समिट 2026” के लिए परिषद द्वारा की गई तैयारियों की ज़मीनी समीक्षा: चहल
अजित पवार के निधन पर राजनीतिक जगत में शोक की लहर, विपक्ष के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि