भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के वर्ष 1997 बैच के एजीएमयूटी (अरुणाचल प्रदेश, गोवा, मिजोरम एवं केंद्र शासित प्रदेश) कैडर के वरिष्ठ अधिकारी श्री मनोज कुमार द्विवेदी ने आज नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) के अध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने के तुरंत बाद, श्री द्विवेदी ने पालिका परिषद के सभी विभागाध्यक्षों एवं वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक परिचय बैठक की। बैठक में उन्होंने परिषद द्वारा संचालित विभिन्न गतिविधियों, प्रमुख पहलों तथा प्राथमिकता वाले क्षेत्रों की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने नागरिक सुविधाओं एवं सार्वजनिक सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए समन्वित प्रयासों, प्रभावी सेवा वितरण तथा नागरिक-केंद्रित दृष्टिकोण अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया। श्री मनोज कुमार द्विवेदी ने श्री केशव चंद्रा का स्थान लिया है, जिन्हें भारत सरकार के कोयला मंत्रालय में सचिव नियुक्त किया गया है। श्री केशव चंद्रा ने नवंबर 2024 से जुलाई 2026 तक एनडीएमसी के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया। उनके कार्यकाल के दौरान परिषद ने शहरी प्रशासन, सार्वजनिक बुनियादी ढांचे, स्वच्छता, डिजिटल परिवर्तन तथा नागरिक-केंद्रित सेवा वितरण के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण पहल कीं। नई दिल्ली नगरपालिका परिषद के अध्यक्ष का पदभार संभालने से पूर्व श्री मनोज कुमार द्विवेदी भारत सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डी ओ पी टी ) में अपर सचिव (स्थापना) के पद पर कार्यरत थे। इससे पूर्व उन्होंने भारत सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के वाणिज्य विभाग में अपर सचिव के रूप में भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभालीं है। हाल ही में केंद्रीय गृह मंत्रालय के अनुरोध पर उन्हें केंद्र में प्रतिनियुक्ति से उनके मूल एजीएमयूटी कैडर में वापस भेजा गया। 09 जुलाई 1972 को जन्मे श्री द्विवेदी ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT), दिल्ली से केमिकल इंजीनियरिंग में बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी (B.Tech.) की डिग्री प्राप्त की है। वे "डिकोड लाइफ़" (Decode Life) नाम की किताब के लेखक भी हैं। यह किताब ज़िंदगी के कोड को समझने और हर ज़िंदगी में छिपी असली क्षमता को बाहर लाने के लिए एक स्टेप-बाय
Delhi
नई दिल्ली, 17 मई । मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार राजधानी की महिलाओं को आत्मनिर्भर, उद्यमी और...
नई दिल्ली, 17 मई । दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने नीट पेपर लीक मामले में आरोपी मनीषा गुरुनाथ मंधारे...
नई दिल्ली, 16 मई । दिल्ली पुलिस ने हत्या के एक मामले को सुलझाते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है।...
नई दिल्ली, 16 मई। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के गीता कॉलोनी थाना पुलिस ने चोरी के एक मामले का 24 घंटे...
नई दिल्ली, 15 मई आज नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) द्वारा एनडीसीसी कन्वेंशन सेंटर, जय सिंह रोड, नई दिल्ली में आयोजित...
