मुंबई। दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने अभिनेत्री विद्या बालन के शानदार व्यक्तित्व और प्रतिभा के लिए उनकी सराहना की है। विद्या ने एक मास्टरक्लास के लिए अनुपम के एक्टिंग स्कूल ‘एक्टर प्रीपेयर्स’ का दौरा किया था। अनुपम का कहना है कि स्कूल के छात्रों और शिक्षकों को विद्या का स्कूल में आना बेहद पसंद आया।
अनुपम ने शुक्रवार रात को सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें वह और विद्या छात्रों के साथ नजर आ रहे हैं।
अनुपम ने तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा, “अपने शानदार व्यक्तित्व, उदारता और प्रतिभा सहित एक्टर प्रीपेयर्स में आने के लिए आपका धन्यवाद। हमारे छात्रों और शिक्षकों को आपकी मास्टर क्लास बेहद पसंद आई।”
विद्या की आगामी फिल्म ‘बेगम जान’ है, जो 2015 की बांग्ला फिल्म ‘राजकहिनी’ का रीमेक है।
फिल्म 17 मार्च को रिलीज होगी।
विद्या इसके अलावा ‘तुम्हारी सुलु’ में भी दिखाई देंगी। इसमें वह एक रेडियो जॉकी की भूमिका में नजर आएंगी।
(आईएएनएस)

और भी हैं
ईरान के हालात पर छलका मंदाना करीमी का दर्द, बोलीं-मैं भी महसा अमीनी हो सकती थी
चरक मूवी रिव्यू: अंधविश्वास और कुरीतियों पर करारी चोट फिल्म का क्लाइमेक्स आपको हतप्रभ करेगा
पंजाबी फिल्म ‘वियाह करतारे दा’ की प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित, 27 फरवरी को होगी रिलीज