काबुल| अफगानिस्तान के गजनी प्रांत में शुक्रवार को तालिबान लड़ाकों को निशाना बनाकर किए गए हवाई हमले में कम से कम 30 आतंकवादी मारे गए। एक सरकारी अधिकारी ने यह जानकारी दी। प्रांतीय सरकार के प्रवक्ता वाहिदुल्ला जुमजादा ने सिन्हुआ को बताया, “तालिबान विद्रोहियों का एक समूह सुरक्षा चौकियों को नुकसान पहुंचाने के लिए काराबाग जिले के करसी इलाके में इकट्ठा हुआ था, लेकिन सुरक्षाबलों के विमानों ने शुक्रवार की तड़के हमला कर दिया और 30 आतंकवादी मारे गए।”
अधिकारी ने कहा कि छापे में दस और आतंकी घायल हुए हैं।
जुमजादा ने कहा कि हमले में किसी भी सुरक्षाकर्मी या नागरिक को नुकसान नहीं पहुंचा।
तालिबान आतंकवादियों द्वारा अब तक कोई टिप्पणी नहीं की गई है।
–आईएएनएस

और भी हैं
सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत के बाद ईरान में 40 दिनों के शोक की घोषणा
कनाडाई पीएम मार्क कार्नी मुंबई पहुंचे, 2 मार्च को पीएम मोदी संग करेंगे क्षेत्रीय और वैश्विक विकास पर चर्चा
मैरी मिलबेन ने किया पीएम मोदी का समर्थन, ट्रंप से रुख बदलने का आग्रह किया