साओ पाउलो: ब्राजील फुटबाल जगत के दिग्गज पेले ने कहा कि वह अब भी अपनी हिप इंजरी से उबर रहे हैं। पेले की दाईं हिप की चोट के दो ऑपरेशन हुए थे।
साओ पाउलो में आयोजित वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में 77 वर्षीय पेले मुख्त अतिथि के रूप में शामिल हुए थे। उन्होंने कहा कि उनकी स्थिति में धीरे धीरे सुधार हो रहा है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, पेले ने मजाकिया लहजे में कहा, “मैं ठीक हूं, लेकिन मैं यह आश्वासन नहीं दे सकता कि मैं रूस में होने वाले विश्व कप में खेल पाऊंगा कि नहीं।”
पेले को इस समारोह में एक खिलाड़ी के तौर पर उनके शानदार करियर के लिए पुरस्कार से नवाजा गया था।
अपने करियर में पेले ने तीन बार ब्राजील के साथ विश्व कप का खिताब जीता है। उन्होंने कुल 1,363 मैचों में 1,281 गोल दागे हैं। पेले को फुटबाल के इतिहास के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में गिना जाता है।
पेले ने कहा कि बार्सिलोना के स्टार खिलाड़ी लियोनेल मेसी उनके पसंदीदा खिलाड़ी हैं, लेकिन रियल मेड्रिड के क्रिस्टियानो रोनाल्डो बेहतर स्ट्राइकर हैं।
–आईएएनएस

और भी हैं
सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत के बाद ईरान में 40 दिनों के शोक की घोषणा
कनाडाई पीएम मार्क कार्नी मुंबई पहुंचे, 2 मार्च को पीएम मोदी संग करेंगे क्षेत्रीय और वैश्विक विकास पर चर्चा
मैरी मिलबेन ने किया पीएम मोदी का समर्थन, ट्रंप से रुख बदलने का आग्रह किया