सैन फ्रांसिस्को: अमेजन के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) जेफ बेजोस 141.9 अरब डॉलर की कुल संपत्ति के साथ दुनिया के सबसे अमीर शख्स हैं।
फोर्ब्स द्वारा सोमवार को जारी विश्व के अरबपतियों की सूची में यह खुलासा हुआ।
बेजोस ने माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स को हराकर पहला स्थान हासिल किया है। बेजोस की एक जून से संपत्ति पांच अरब डालर से अधिक बढ़ी है। वहीं, बिल गेट्स की संपत्ति 92.9 अरब डॉलर है।
वॉरेन बफेट 82.2 अरब डॉलर की कुल संपत्ति के साथ तीसरे स्थान पर है।
बेजोस आधिकारिक तौर पर इस वर्ष की शुरुआत में दुनिया के सबसे अमीर शख्स बन गए थे और उनकी ऑनलाइन रिटेलर अमेजन कंपनी एप्पल के बाद दूसरी सर्वाधिक मुनाफा कमाने वाली कंपनी है।
–आईएएनएस

और भी हैं
सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत के बाद ईरान में 40 दिनों के शोक की घोषणा
कनाडाई पीएम मार्क कार्नी मुंबई पहुंचे, 2 मार्च को पीएम मोदी संग करेंगे क्षेत्रीय और वैश्विक विकास पर चर्चा
मैरी मिलबेन ने किया पीएम मोदी का समर्थन, ट्रंप से रुख बदलने का आग्रह किया