न्यूयॉर्क: आर्थिक आंकड़ें जारी होने के बीच अन्य मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर में मिला-जुला रुख देखने को मिला। वाणिज्य विभाग के मुताबिक, फरवरी माह में अमेरिकी खुदरा एवं खाद्य बिक्री 492 अरब डॉलर रही, जिसमें पिछले महीने के मुकाबले 0.1 फीसदी की गिरावट देखी गई।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, बुधवार को न्यूयॉर्क ट्रेडिंग में यूरो में बीते सत्र के 1.2397 डॉलर के मुकाबले 1.2374 डॉलर की कमजोरी रही। वहीं, ब्रिटिश पाउंड में बीते सत्र में 1.3977 डॉलर के मुकाबले 1.3972 डॉलर की गिरावट रही।
डॉलर के मुकाबले ऑस्ट्रेलियाई डॉलर भी 0.7867 से बढ़कर 0.7881 हो गया।
डॉलर सूचकांक बीते कारोबार में 0.06 फीसदी की बढ़त के साथ 89.731 पर रहा।
–आईएएनएस

और भी हैं
दिल्ली में 25 से 27 फरवरी तक होगा “विकसित कृषि–आत्मनिर्भर भारत” के लिए पूसा कृषि विज्ञान मेला
जीएसटी का मौजूदा 12 प्रतिशत और 28 प्रतिशत का स्लैब खत्म होगा, 5 प्रतिशत और 18 प्रतिशत की दो दरें प्रस्तावित: सरकारी सूत्र
केंद्र ने निजी वाहनों के लिए फास्टैग-बेस्ड एनुअल टोल पास किया लॉन्च