आगरा : आगरा में कोचिंग सेंटर जा रही बीटेक की एक छात्रा को दो अज्ञात लोगों ने पकड़ लिया और जबरन यमुना नदी के किनारे ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
बीटेक प्रथम वर्ष की छात्रा मंगलवार शाम अपनी स्कूटी से कोचिंग जा रही थी कि तभी बाइक पर आए दो लोगों ने उसे रोका और पकड़ लिया। वे उसे जबरन पोइया घाट पर एक निर्जन स्थान पर ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया।
पीड़िता के अनुसार, घटनास्थल पर दो अन्य युवक भी मौजूद थे। चारों ने उसके साथ बारी बारी से दुष्कर्म किया।
बाद में वहां से गुजर रहे किसी व्यक्ति ने उसे घर पहुंचने में मदद की।
पीड़िता के माता-पिता ने शाम को न्यू आगरा पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई।
पुलिस अधीक्षक (सिटी) प्रशांत वर्मा ने कहा कि आरोपी फरार हैं।
पीड़िता के सिर पर बुरी तरह प्रहार भी किया गया। उसे एसएन मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
–आईएएनएस

और भी हैं
यूपीएससी सीएसई 2025 का रिजल्ट जारी, अनुज अग्निहोत्री बने ऑल इंडिया टॉपर
बंगाल एसआईआर: सीएम ममता बनर्जी का आरोप, कहा- जिंदा वोटर्स को मरा हुआ बताया गया
सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत के बाद ईरान में 40 दिनों के शोक की घोषणा