आगरा| यहां के एत्मादपुर नामक इलाके में गुरुवार सुबह एक स्कॉर्पियो गाड़ी के एक कंटेनर से टकरा जाने से नौ लोगों की मौत हो गई है और तीन गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस ने कहा है कि आठ की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि एसएन मेडिकल कॉलेज के आपातकालीन वॉर्ड में भर्ती कराए गए नौवें ने वहीं अपना दम तोड़ दिया।
एसयूवी का पंजीकरण नंबर झारखंड का है।
शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की जांच जारी है।
हादसे पर सबसे पहली नजर आसपास रहने वाले लोगों की पड़ी, जो मॉर्निग वॉक करने के लिए अपने घरों से निकले हुए थे। इन्होंने ही एम्बुलेंस को बुलाकर चार घायलों को अस्पताल में भिजवाया। फिर बाद में पुलिस ने आकर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त स्कॉर्पियो में से शवों को बाहर निकाला।
प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि यह हादसा सुबह 5.15 बजे हुआ, जब मंडी समिति परिसर के पास डिवाइडर के उस तरफ एक तेज गति से आ रही कार अनियंत्रित होकर पलट गई।
–आईएएनएस

और भी हैं
यूपीएससी सीएसई 2025 का रिजल्ट जारी, अनुज अग्निहोत्री बने ऑल इंडिया टॉपर
बंगाल एसआईआर: सीएम ममता बनर्जी का आरोप, कहा- जिंदा वोटर्स को मरा हुआ बताया गया
सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत के बाद ईरान में 40 दिनों के शोक की घोषणा