श्री हनुमान जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर देवदत्त नागे अभिनित श्री बजरंग बली के दिव्य पोस्टर के विमोचन के बाद, निर्देशक ओम राउत अपनी आगामी फिल्म आदिपुरुष के लिए आशीर्वाद लेने हैदराबाद के श्रद्धेय कर्मघाट हनुमान मंदिर पहुंचे।
निर्देशक के लिए यह बेहद सार्थक क्षण है क्योंकि यह फिल्म न केवल श्री बजरंग बली द्वारा अपने प्रभु श्री राम के प्रति उनके समर्पण को दर्शाती है बल्कि भारतीय संस्कृति की भावना को पुनर्जीवित करती है।
आदिपुरुष, ओम राउत द्वारा निर्देशित, टी-सीरीज़, भूषण कुमार और कृष्ण कुमार, ओम राउत, प्रसाद सुतार, और रेट्रोफाइल्स के राजेश नायर द्वारा निर्मित है और 16 जून 2023 को विश्व स्तर पर रिलीज़ की जाएगी ।

और भी हैं
ईरान के हालात पर छलका मंदाना करीमी का दर्द, बोलीं-मैं भी महसा अमीनी हो सकती थी
चरक मूवी रिव्यू: अंधविश्वास और कुरीतियों पर करारी चोट फिल्म का क्लाइमेक्स आपको हतप्रभ करेगा
पंजाबी फिल्म ‘वियाह करतारे दा’ की प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित, 27 फरवरी को होगी रिलीज