मुंबई| बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट ने रविवार को इंस्टाग्राम पर धूप का लुफ्त उठाते हुए तस्वीर शेयर की। शेयर तस्वीर में अभिनेत्री सफेद परिधान पहने हुईं काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं।
अभिनेत्री ने इसे कैप्शन देते हुए लिखा, “सनसाइन।”
आलिया के पोस्ट उनकी मां सोनी राजदान ने कॉमेंट में लिखा, “हैलो सनसाइन।”
वहीं अभिनेता आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप ने कॉमेंट सेक्शन में हर्ट इमोजी पोस्ट की।
आलिया की फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ का टीजर हाल ही में रिलीज हुआ, जिसे अभी तक काफी प्रशंसा मिल रही है। न केवल उनके प्रशंसकों, बल्कि शाहरुख खान, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह और प्रियंका चोपड़ा जैसे फिल्म बिरादरी के अन्य लोगों ने अभिनेत्री के काम की सराहना करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया। फिल्म का निर्देशन संजय लीला भंसाली कर रहे हैं।
–आईएएनएस

और भी हैं
ईरान के हालात पर छलका मंदाना करीमी का दर्द, बोलीं-मैं भी महसा अमीनी हो सकती थी
चरक मूवी रिव्यू: अंधविश्वास और कुरीतियों पर करारी चोट फिल्म का क्लाइमेक्स आपको हतप्रभ करेगा
पंजाबी फिल्म ‘वियाह करतारे दा’ की प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित, 27 फरवरी को होगी रिलीज