दिल्ली सरकार ने कोरोना के मद्देनजर किए गए लाॅक डाउन के दौरान लोगों तक आवश्यक सेवाओं से जुड़ी वस्तुएं आसानी से पहुंचाने के लिए महत्वपूर्ण फैसले ली है। मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि लोगों की सुविधा के मद्देनजर आवश्यक सेवाओं से जुड़ी ई-कामर्स कंपनियों को होम डिलीवरी करने की अनुमति दे दी गई है। ऐसी कंपनियों के कर्मचारी अपना आईकार्ड दिखा कर सेवा दे सकते हैं। डीएम, डीसीपी, एसडीएम और एसपीपी को अपने क्षेत्र में जरूरी सामान, सब्जी, किराना, राशन, दवा की दुकानें और दवा बनाने वाली फैक्ट्रियों को खोलना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। अब आवश्यक सेवाओं से जुड़ी दुकानें 24 घंटे खोले रखने की अनुमति दे दी गई है, ताकि दिन में दुकानों पर अनावश्यक भीड़ न लगे। दिल्ली पुलिस को आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति करने वाले लोगों को बिना पास भी जाने की अनुमति देने के लिए निर्देशित किया गया है। दिल्ली में एक और मरीज बढ़ गया है और कुल 36 केस हो गए हैं।
दिल्ली में कोरोना के प्रकोप की रोकथाम और लाॅक डाउन के दौरान लोगों तक आवश्यक सेवाएं पहुंचाने को लेकर एलजी श्री अनिल बैजल, मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री श्री मनीष सिसोदिया ने पुलिस और प्रसाशनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर वर्तमान हालात की समीक्षा की। बैठक के बाद एलजी श्री अनिल बैजल और मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल ने संयुक्त रूप से डिजिटल प्रेस वार्ता कर लोगों को बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण फैसलों की जानकारी दी।

और भी हैं
दिल्ली हाई कोर्ट में 9 मार्च को केजरीवाल, सिसोदिया की रिहाई मामले में सुनवाई, सीबीआई ने दायर की है याचिका
महाराष्ट्र टूरिज्म ने दिल्ली में आयोजित रोड शो को दिल्ली ट्रैवल ट्रेड के साथ सफलतापूर्वक होस्ट किया
पूसा कृषि विज्ञान मेला 2026 का भव्य शुभारंभ