केनबरा : आस्ट्रेलिया के उप प्रधानमंत्री बार्नबाय जॉयस ने यौन उत्पीड़न के आरोप के बाद शुक्रवार को पद से इस्तीफे का ऐलान किया। जॉयस ने ट्वीट कर कहा, “मैं सोमवार (26 फरवरी) को नेशनल पार्टी के नेता और देश के उप प्रधानमंत्री के पद से इस्तीफा दे दूंगा। मैं सभी का समर्थन जताने के लिए आभार व्यक्त करता हूं, विशेष रूप से न्यू इंग्लैंड के लोगों का।”
एक महिला ने जॉयस के खिलाफ यौन उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद नेशनल पार्टी के कुछ सांसदों ने उनसे अपना समर्थन वापस ले लिया था।
नेशनल पार्टी के सांसद एंड्रयू गी ने शुक्रवार को कहा, “जब तक मुझे बार्नबाय से जुड़ी कुछ समस्याओं के संदर्भ में स्पष्टीकरण नहीं मिल जाता, मैं उनका समर्थन नहीं कर पाऊंगा।”
–आईएएनएस

और भी हैं
सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत के बाद ईरान में 40 दिनों के शोक की घोषणा
कनाडाई पीएम मार्क कार्नी मुंबई पहुंचे, 2 मार्च को पीएम मोदी संग करेंगे क्षेत्रीय और वैश्विक विकास पर चर्चा
मैरी मिलबेन ने किया पीएम मोदी का समर्थन, ट्रंप से रुख बदलने का आग्रह किया