नई दिल्ली : दिल्ली के उत्तरी नगर निगम के टीबी अस्पताल जी टीवी नगर में कई कर्मचारियों को पिछले 2 महीनों से जिनमें नर्स तकनीशियनों और अन्य कर्मचारियों को पिछले 2 महीने से सैलरी नहीं मिली है। तो वहीं दूसरी ओर निगम क्षेत्र सिविल लाइन जोन में पिछले 3 महीनों से नगर निगम के स्कूलों के अध्यापकों को और अध्यापिकाओ को सैलरी नहीं मिल रही जो कि बहुत ही चिंताजनक है। नगर निगम तुरंत इन लोगो को वेतन दे यह कहना है।
ऑल इंडिया माइनॉरिटी फ्रंट के राष्ट्रीय अध्यक्ष एस एम आसिफ का उन्होंने नगर निगम के सभी महापौरों और निगम अधिकारियों को पत्र लिखकर कहा है।की जहां एक ओर देश में महामारी के चलते लोगो के सामने जीने का संकट खड़ा हो तो ऐसे में निगम द्वारा यह व्यवहार वास्तव में निंदनीय और अमानवीय है। उन्होंने कहा कि जब दिल्ली में महामारी के चलते निगम की भूमिका सबसे बड़ी होनी चाहिए तो ऐसे में निगम द्वारा अपने कर्मचारियों को वेतन ना देना दिल्ली वालो के साथ इन निगम कर्मचारियों के साथ भी धोखा हे।
वेतन के बिना यह लोग कैसे काम कर पाएंगे और कैसे अपने परिवार का भरण पोषण कर पाएंगे। गौरतलब है कि उत्तरी नगर निगम के टीबी अस्पताल जी टीवी नगर में कई कर्मचारियों को पिछले 2 महीनों से जिनमें नर्स तकनीशियनों और अन्य कर्मचारियों को पिछले 2 महीने से सैलरी नहीं मिली है यह अस्पताल नगर निगम के प्रमुख अस्पतालों में से एक आता है यजीटीबी नगर गुरु तेग बहादुर नगर में स्थित है यहां पर टीवी के की भी के रोगियों का इलाज होता है। वहीं उत्तरी नगर निगम क्षेत्र सिविल लाइन जोन में पिछले 3 महीनों से नगर निगम के स्कूलों के अध्यापकों को और अध्यापिकाओ को सैलरी नहीं मिली है साथ ही जो नगर निगम के प्राइमरी स्कूलों के पूर्व अध्यापक और अध्यापिका हैं उनको पिछले 4 महीने से पेंशन भी नहीं मिली है लोग किस तरह मुश्किल से गुजारा कर रहे हैं ।

और भी हैं
दिल्ली हाई कोर्ट में 9 मार्च को केजरीवाल, सिसोदिया की रिहाई मामले में सुनवाई, सीबीआई ने दायर की है याचिका
महाराष्ट्र टूरिज्म ने दिल्ली में आयोजित रोड शो को दिल्ली ट्रैवल ट्रेड के साथ सफलतापूर्वक होस्ट किया
पूसा कृषि विज्ञान मेला 2026 का भव्य शुभारंभ