गौतमबुद्धनगर:
बस अड्डे पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी
उत्तर प्रदेश सरकार ने अनलॉक-1 को लेकर दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं, जिसके बाद यूपी में बस सेवा शुरू हो गई। सभी सवारियों की थर्मल स्क्रीनिंग और मुंह पर मास्क होना आवश्यक किया गया है। इसके बाद से नोएडा सिटी सेंटर स्थित बस अड्डे पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों में इस बात की खुशी भी दिखी कि आखिर इतने वक्त बाद वे अपने परिजनों से मिल सकेंगे।
Read More: इन भारतीय नेताओं की पत्नियाँ सबसे खूबसूरत हैं! जानने के लिए यहाँ क्लिक करे
आज सवा दो महीने बाद बच्चों से मिलने जा रहा हूं, बहुत खुशी है
फिरोजाबाद के रहने वाले उमेश चंद ने बताया, “सवा दो महीने बाद घर जा रहा हूं, लॉकडाउन से पहले मेरे बच्चे फिरोजाबाद गए थे होली का त्यौहार मनाने, उसके बाद से वहीं फंसे रह गए। गाइडलाइंस आने के बाद आज सवा दो महीने बाद बच्चों से मिलने जा रहा हूं, बहुत खुशी है।”
घर जाएंगे तो कुछ खा लेंगे
बुलंदशहर के रहने वाले योगेंद्र नोएडा में काम करते हैं। उन्होंने बताया, “बच्चों और बीवी को घर छोड़ने जा रहा हूं। हम सब यहीं रहते हैं, ढाई महीने बाद घर जा रहे हैं, फिलहाल यहां कुछ है नहीं, घर जाएंगे तो कुछ खा लेंगे।”
Read More: वाजिद खान ने ‘प्यार किया तो डरना क्या’ से किया था डेब्यू, आखिरी गाना भी सलमान के लिए किया कंपोज
अपर मुख्य सचिव (गृह) अविनाश कुमार अवस्थी ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया था कि सभी बसों को सैनिटाइज किया जाएगा और बस में जितनी सीटें होंगी, उसी के अनुसार यात्री बैठेंगे।
उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन निगम बस सेवाएं शुरू करेगा
उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक राज शेखर ने निर्देश जारी होने के बात ट्वीट कर कहा, “परिवहन निगम 1 जून, सुबह 8 बजे से प्रदेश के अंदर समस्त प्रकार के अंतर्जनपदीय बस सेवाएं पुन शुरू करेगा। परिवहन निगम अपने समस्त सम्मानित यात्रियों का हार्दिक स्वागत करता है। परिवहन निगम अपने सभी यात्रियों का सुगम और सुरक्षित यात्रा के लिए कटिबद्ध है।”
–आईएएनएस
और भी हैं
पीएम मोदी ने एंथनी अल्बानीज से की बात, भारत-ऑस्ट्रेलिया व्यापक रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने पर जताई सहमति
सतलुज-यमुना लिंक नहर विवाद का समाधान मिलजुलकर निकालें पंजाब-हरियाणा सरकार : सुप्रीम कोर्ट
दिल्ली में जलभराव से निपटने के लिए ‘एकीकृत कमांड सेंटर’ का प्लान तैयार : प्रवेश वर्मा