मुंबई | अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने अपनी आगामी तेलुगू फिल्म ‘ब्लैक रोज’ के फर्स्ट लुक पोस्टर के साथ अपने किरदार की एक झलक साझा की है। इसके साथ अभिनेत्री ने लिखा, “हमारे निर्माताओं ने फिल्म ‘ब्लैक रोज’ के फर्स्ट लुक का अनावरण किया है, आज जैसा कि आप देख सकते हैं कि मैंने एक खूबसूरत सी साड़ी पहन रखी है, जो फिल्म के शीर्षक का प्रतीक है। मैं पोस्टर में रनवे पर चलती हुई दिख रही हूं।”
फिल्म को तेलुगू और हिंदी में रिलीज किया जाएगा, जिसके निर्देशक संपत नंदी हैं।
–आईएएनएस

और भी हैं
ईरान के हालात पर छलका मंदाना करीमी का दर्द, बोलीं-मैं भी महसा अमीनी हो सकती थी
चरक मूवी रिव्यू: अंधविश्वास और कुरीतियों पर करारी चोट फिल्म का क्लाइमेक्स आपको हतप्रभ करेगा
पंजाबी फिल्म ‘वियाह करतारे दा’ की प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित, 27 फरवरी को होगी रिलीज