अलीगढ़| अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के कैम्पस के अंदर एक युवा एथलीट की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना गुरुवार को हुई।
मृतक की पहचान एएमयू के पूर्व छात्र 20 वर्षीय सानू अब्बास के रूप में हुई है। वह कैम्पस के एथलेटिक्स ग्राउंड में अपने दो दोस्तों के साथ टहलने गया था।
एएमयू सिक्योरिटी को उसके दोस्तों ने बताया कि ‘सानू अब्बास की एथलेटिक्स ग्राउंड पर अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी।”
सूचना मिलते ही एएमयू सुरक्षाकर्मी मैदान में पहुंच गए और प्रॉक्टर और पुलिस भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस ने सानू के दोनों दोस्तों को हिरासत में लिया है।
हालांकि, एएमयू प्रॉक्टर वसीम अली ने कहा कि सानू एएमयू या किसी संबद्ध कॉलेज का छात्र था या नहीं, यह रिकॉर्ड की जांच के बाद ही पता चलेगा।
उन्होंने कहा, “वर्तमान में, पुलिस ने उसके साथ आए दो युवकों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। सानू को सिर में गोली लगी थी और कथित तौर पर उसकी मौके पर ही मौत हो गई।”
–आईएएनएस

और भी हैं
यूपीएससी सीएसई 2025 का रिजल्ट जारी, अनुज अग्निहोत्री बने ऑल इंडिया टॉपर
प्रधानमंत्री मोदी के विज़न के तहत दिल्ली में होने वाले “India AI Impact समिट 2026” के लिए परिषद द्वारा की गई तैयारियों की ज़मीनी समीक्षा: चहल
अजित पवार के निधन पर राजनीतिक जगत में शोक की लहर, विपक्ष के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि