लखनऊ/एटा। उत्तर प्रदेश के एटा जिले में गुरुवार सुबह स्कूली छात्रों को ले जा रही एक बस और ट्रक के बीच हुई टक्कर में 15 बच्चों की मौत हो गई, जबकि कई 20 से अधिक घायल हो गए। मौके पर जिलाधिकारी सहित अन्य प्रशासनिक आला अधिकारी पहुंच हुए हैं।
पुलिस के मुताबिक, एटा जिले के दरियाबगंज मार्ग पर असदपुरा गांव के पास एक स्कूली बस एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गई। इस हादसे में जे. एस. विद्या निकेतन पब्लिक स्कूल के 15 बच्चों की मौत हो गई। बस सुबह बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी। इस हादसे में 20 से अधिक छात्र-छात्राएं घायल हुए हैं, जिनका इलाज अलग-अलग अस्पतालों में कराया जा रहा है।
उप्र के अपर पुलिस महानिदेशक दलजीत चौधरी ने इस हादसे पर दुख जताते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की बात कही है।
अधिकारियों ने मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई है। हादसा घने कोहरे की वजह से हुआ बताया जा रहा है।
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा सड़क दुर्घटना में बच्चों की मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मंडलायुक्त सहित सभी संबंधित अधिकारियों को घायल बच्चों के इलाज के लिए तत्काल आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।
(आईएएनएस)

और भी हैं
यूपीएससी सीएसई 2025 का रिजल्ट जारी, अनुज अग्निहोत्री बने ऑल इंडिया टॉपर
प्रधानमंत्री मोदी के विज़न के तहत दिल्ली में होने वाले “India AI Impact समिट 2026” के लिए परिषद द्वारा की गई तैयारियों की ज़मीनी समीक्षा: चहल
अजित पवार के निधन पर राजनीतिक जगत में शोक की लहर, विपक्ष के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि