नई दिल्ली:कारगिल विजय दिवस के अवसर पर और “आजादी का अमृत महोत्सव” श्रृंखला कार्यक्रमों के तहत, नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (NDMC) ने आज एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर, जय सिंह रोड, नई दिल्ली में ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम पर एक व्याख्यान का आयोजन किया।

मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) श्री आशिम कोहली, जो वर्तमान में फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया के प्रमुख है, उन्होंने प्रतिभागियों को इस बारे में शिक्षित करने और उनमें जागरूकता पैदा करने के लिए एक व्याख्यान दिया। उन्होंने कहा कि “हर घर तिरंगा” कार्यक्रम की परिकल्पना इस प्रकार की गई है कि देश के प्रत्येक नागरिक को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज को अपने घर पर लाना चाहिए और उसे फहराना भी चाहिए। उन्होंने ध्वज संहिता (फ्लैग कोड) के महत्वपूर्ण पहलुओं, राष्ट्रीय ध्वज को फहराने / संभालने के दौरान अपनाई जाने वाली प्रक्रिया के बारे में भी जानकारी दी।
इस कार्यक्रम में सभी एनडीएमसी और नवयुग स्कूलों के छात्रों और शिक्षकों ने भाग लिया। पालिका परिषद के निदेशक (शिक्षा) श्री आर. पी. सती, ने प्रतिभागी शिक्षकों और छात्रों को संबोधित किया और उन्हें इस कार्यक्रम में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर नवयुग स्कूल, मंदिर मार्ग और अटल आदर्श बंगाली बालिका विद्यालय, गोल मार्केट के छात्रों ने ‘तिरंगा’ विषय पर देशभक्ति गीत भी प्रस्तुत किए।

और भी हैं
पीएम मोदी 28 फरवरी को राजस्थान दौरे पर, 16,680 करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास-उद्घाटन
बरी किए जाने के बाद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर बोला हमला, बोले-दिल्ली की जनता से माफी मांगें
दिल्ली शराब नीति मामला: केजरीवाल और सिसोदिया की कैद से लेकर बरी होने तक की पूरी कहानी