✅ Janmat Samachar.com© provides latest news from India and the world. Get latest headlines from Viral,Entertainment, Khaas khabar, Fact Check, Entertainment.

एसिड अटैक की रोकथाम पर 3 जुलाई को  राष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन

एसिड अटैक की रोकथाम पर 3 जुलाई को  राष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन

नई दिल्ली: जनमत समाचार हिंदी समाचार पत्र  की मीडिया भागीदारी के साथ एवं  दिल्ली राज्य  विधिक  सेवाएं  प्राधिकरण और अरुणाचल प्रदेश राज्य विधिक सेवाएं प्राधिकरण की प्रमुख भागीदारी के साथ कानूनी जागरूकता अभियान के तहत, दिल्ली स्थित अग्रणी एनजीओ भागीदारी जन सहयोग समिति और एनएसएस गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय संयुक्त तत्वावधान में  “एसिड अटैक: एक्ट , एक्ट – एनफोर्समेंट , पुनर्वास एवं जन जागरूकता  , ” पर राष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन शनिवार, 3 जुलाई, 2021 को सुबह 11 बजे से दोपहर 2.15 बजे तक दो सत्रों में किया जा रहा  हैं।

सुश्री न्यायमूर्ति इंदिरा बनर्जी न्यायाधीश सर्वोच्च न्यायालय  उद्घाटन सत्र की मुख्य अतिथि होंगी और सुश्री न्यायमूर्ति ज्ञान सुधा मिश्रा न्यायाधीश (सेवानिवृत्त)  सर्वोच्च न्यायालय तकनीकी सत्र में मुख्य अतिथि होंगी।  सुश्री न्यायमूर्ति आर.के. फुकान  न्यायाधीश गौहाटी उच्च न्यायालय,   गिरिवाला सिंह जिला न्यायाधीश और सदस्य सचिव मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवाएं प्राधिकरण, सुश्री रेखा शर्मा अध्यक्ष राष्ट्रीय महिला आयोग सरकार, सुश्री नम्रता अग्रवाल अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं  सदस्य सचिव दिल्ली राज्य विधिक सेवाएं प्राधिकरण,  ऐश्वर्या भाटी अति० सॉलिसिटर जनरल सुप्रीम कोर्ट,  प्रीति भारद्वाज दलाल अध्यक्ष हरियाणा राज्य महिला आयोग,  मयंक अग्रवाल महानिदेशक (दूरदर्शन) भारत सरकार  , प्रो0 महेश वर्मा उपकुलपति गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय, प्रो सुषमा यादव पूर्व उपकुलपति बीपीएस महिला विश्वविद्यालय हरियाणा, ए० एस0 खान आईपीएस (सेवानिवृत्त) पूर्व महानिदेशक पुलिस  पांडिचेरी और  मैथिली शरण गुप्ता आईपीएस (सेवानिवृत्त) पूर्व महानिदेशक  मध्य प्रदेश वेबिनार को सम्बोधित करेंगें l

विजय गौड़ वेबिनार  के मॉडरेटर एवं भागीदारी जन सहयोग समिति के महासचिव ने बताया कि जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (वाईएमसीए) हरियाणा , एन एस एस, जीवाजी विश्वविद्यालय मध्य प्रदेश ,  स्कूल ऑफ लीगल स्टडीज के.आर. मंगलम विश्वविद्यालय हरियाणा, जेंडर  इक्विटी  सेंटर जानकी देवी मेमोरियल कॉलेज दिल्ली विश्वविद्यालय, एन एस एस डी ए वी विश्वविद्यालय पंजाब, एन एस एस दिल्ली विश्वविद्यालय, एन एस एस राजीव गांधी विश्वविद्यालय अरुणाचल प्रदेश , बीपीएस महिला विश्वविद्यालय सोनीपत हरियाणा , स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय उत्तर प्रदेश एवं स्वेच्छा सेवी संस्था अपराध मुक्त भारत मिशन कार्यक्रम में सक्रिय भागीदार रहेंगे ।

कार्यक्रम प्रोफेशनल  मीडिया एजेंसी दृश्यम मीडिया प्रोडक्शन के माध्यम से लाइव होगा और वेबिनार में शामिल होने के लिए लिंक एवं वेबिनार के लिए रजिस्ट्रशन का लिंक  भागीदारी जन सहयोग समिति की  वेब साइट bhagidarijansahyogsamiiti.org पर कार्यक्रम के 6 दिन पहले उपलब्ध होगा। वेबिनार के लिए पहले 5000 रजिस्ट्रेशन करने वाले प्रतिभागियों को राष्ट्रीय स्तर का  प्रतिभागी इ – प्रमाण पत्र दिया जायेगा l  लीगल जंक्शन, मदरलैंड वौइस् दैनिक राष्ट्रीय हिंदी समाचार पत्र , जनमत समाचार हिंदी समाचार पत्र और समाचार वार्ता  राष्ट्रीय वेबिनार में मीडिया पार्टनर हैं।

About Author