भुवनेश्वर| ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने सोमवार को घोषणा की कि किसी पत्रकार की अगर काम के दौरान कोरोना से मौत हो जाती है तो उसके परिजन को 15 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। सीएमओ के एक बयान में कहा गया, “पत्रकार घातक कोरोनावायरस के बारे में जागरूकता पैदा करके ईमानदारी से अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। यदि किसी पत्रकार की मौत हो जाती है, तो राज्य सरकार परिजनों को 15 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देगी।”
इससे पहले, मुख्यमंत्री ने घोषणा की थी कि कोरोनावायरस के खिलाफ लड़ाई के दौरान मरने वाले चिकित्सा/स्वास्थ्य अधिकारियों और समर्थन सेवाओं के सदस्यों के परिजनों को 50 लाख रुपये दिए जाएंगे। राज्य उन्हें ‘शहीद’ दर्जा दिया जाएगा।
–आईएएनएस

और भी हैं
यूपीएससी सीएसई 2025 का रिजल्ट जारी, अनुज अग्निहोत्री बने ऑल इंडिया टॉपर
प्रधानमंत्री मोदी के विज़न के तहत दिल्ली में होने वाले “India AI Impact समिट 2026” के लिए परिषद द्वारा की गई तैयारियों की ज़मीनी समीक्षा: चहल
अजित पवार के निधन पर राजनीतिक जगत में शोक की लहर, विपक्ष के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि