हैदराबाद : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 1984 में हुए सिख विरोधी दंगों को ‘भयानक जनसंहार’ बताने पर एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री को साल 2002 के गुजरात दंगों की याद दिलाई।
हैदराबाद लोकसभा से सांसद ओवैसी ने मोदी से पूछा कि वह गुजरात दंगों पर क्या कहेंगे?
ओवैसी ने ट्वीट किया, “श्रीमान, तो मुख्यमंत्री के तौर पर आपके कार्यकाल के दौरान 2002 में हुई तबाही कहां है और आप लोगों को बचाने की अपनी संवैधानिक शपथ को बचाने में नाकाम रहे थे।”
ओवैसी कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के सलाहकार सैम पित्रोदा के सिख विरोधी दंगों से संबंधित बयान पर मोदी द्वारा उनकी निंदा किए जाने पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे थे।
इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पित्रोदा ने गुरुवार को सिख विरोधी दंगों पर यह कहकर विवाद खड़ा कर दिया था कि “हुआ तो हुआ।”
–आईएएनएस

और भी हैं
यूपीएससी सीएसई 2025 का रिजल्ट जारी, अनुज अग्निहोत्री बने ऑल इंडिया टॉपर
बंगाल एसआईआर: सीएम ममता बनर्जी का आरोप, कहा- जिंदा वोटर्स को मरा हुआ बताया गया
सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत के बाद ईरान में 40 दिनों के शोक की घोषणा