मुंबई| बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने अपने मैक्सिको ट्रिप को याद करते हुए बिकिनी पहनकर खिंचवाई अपनी पुरानी तस्वीर पोस्ट की। कंगना ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक तस्वीर साझा की, जिसमें वहा लाल बिकिनी पहने बीच पर बैठी हुई दिखाई दे रही हैं। वह कैमरे की तरफ पीठ करके बैठी नजर आ रही हैं।
इस तस्वीर के कैप्शन में उन्होंने लिखा, “गुड मॉर्निग दोस्तो। मैं अपनी जिंदगी में जिस सबसे एक्साइटेड जगह पर गई, वह मैक्सिको है। खूबसूरत, लेकिन एक अप्रत्याशित जगह। मैक्सिको के छोटे से आइलैंड टुलुम से एक तस्वीर।”
फोटो शेयरिंग वेबसाइट पर इस तस्वीर को अब तक 539 हजार से भी अधिक लाइक्स मिल चुके हैं।
–आईएएनएस

और भी हैं
ईरान के हालात पर छलका मंदाना करीमी का दर्द, बोलीं-मैं भी महसा अमीनी हो सकती थी
चरक मूवी रिव्यू: अंधविश्वास और कुरीतियों पर करारी चोट फिल्म का क्लाइमेक्स आपको हतप्रभ करेगा
पंजाबी फिल्म ‘वियाह करतारे दा’ की प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित, 27 फरवरी को होगी रिलीज