अमृतसर| कोरोना वायरस महामारी के बीच एक मददगार के रूप में हाथ बढ़ाते हुए शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) ने अपने सभी अस्पतालों में कोरोना पॉजिटिव मरीजों के इलाज की पेशकश की है। पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने बुधवार को एसजीपीसी द्वारा उठाए गए इस कदम की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया, “हम एक साथ हैं और हम इस घातक महामारी के खिलाफ लड़ाई जीतेंगे।”
एसजीपीसी को एक धनी संस्था माना जाता है जो पंजाब, हरियाणा व हिमाचल प्रदेश में प्रत्यक्ष रूप से 79 और अप्रत्यक्ष रूप से 87 गुरुद्वारों का प्रबंधन करती है, जिसमें स्वर्ण मंदिर भी शामिल है।
एसजीपीसी अमृतसर में श्री गुरु रामदास मेडिकल कॉलेज चलाती है।
शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने भी अपनी पार्टी के जिलाअध्यक्षों से कहा है कि वे अस्पतालों में डॉक्टरों और मरीजों तक पहुंचने के लिए प्रशासन की मदद करें, ताकि उन्हें जरूरी मास्क, वेंटिलेटर और दवाइयां उपलब्ध कराई जा सकें और जरूरतमंदों के लिए ‘लंगर’ सुनिश्चित किया जा सके।”
–आईएएनएस

और भी हैं
यूपीएससी सीएसई 2025 का रिजल्ट जारी, अनुज अग्निहोत्री बने ऑल इंडिया टॉपर
प्रधानमंत्री मोदी के विज़न के तहत दिल्ली में होने वाले “India AI Impact समिट 2026” के लिए परिषद द्वारा की गई तैयारियों की ज़मीनी समीक्षा: चहल
अजित पवार के निधन पर राजनीतिक जगत में शोक की लहर, विपक्ष के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि