श्रीनगर – जम्मू एवं कश्मीर की प्रसिद्ध डल झील में शिकारा पर एक नाबालिग लड़की को शारीरिक यातना दिए जाने के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी शुकवार को दी। पुलिस को गुरुवार को सूचना मिली थी कि हजरत बल इलाके में स्थित डल झील में तीन लोगों ने शिकारा के अंदर पर एक नाबालिग लड़की को शारीरिक यातना दी है। सभी आरोपी स्थानीय निवासी हैं।
पुलिस ने बताया कि सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया गया, मगर तीसरा भागने में कामयाब हो गया। हालांकि बाद में उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया।
–आईएएनएस

और भी हैं
यूपीएससी सीएसई 2025 का रिजल्ट जारी, अनुज अग्निहोत्री बने ऑल इंडिया टॉपर
बंगाल एसआईआर: सीएम ममता बनर्जी का आरोप, कहा- जिंदा वोटर्स को मरा हुआ बताया गया
सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत के बाद ईरान में 40 दिनों के शोक की घोषणा