जम्मू : जम्मू एवं कश्मीर के रामबन जिले में हुई हिमस्खलन की एक घटना में मंगलवार को दो लोग जिंदा दफन हो गए और दो अन्य लापता हैं। पुलिस ने कहा कि हिमस्खलन की यह घटना त्रिगाम गांव में शाम लगभग तीन बजे हुई, जिसमें दो लोग दब गए। मृतकों की पहचान मुहम्मद रफीक (25), और सुमेरना (12) के रूप में हुई है।
पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, “ये लोग अपने घर जा रहे थे, जब हिमस्खलन की यह घटना घटी।”
–आईएएनएस
और भी हैं
ईरान बंदरगाह विस्फोट में अब तक 28 की मौत, 800 घायल
भारतीय नौसेना ने की एंटी-शिप फायरिंग, कहा किसी भी मुकाबले के लिए तैयार
संकट के समय विश्व-मित्र के रूप में मानवता के लिए भारत की प्रतिबद्धता हमारी पहचान बन रही है : पीएम मोदी