नई दिल्ली : केंद्रीय गृह मंत्रालय ने मंगलवार को दिल्ली के मुख्य सचिव अंशु प्रकाश के साथ आप विधायकों द्वारा की गई कथित मारपीट को लेकर उपराज्यपाल अनिल बैजल से रपट मांगी है। गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा, “उपराज्यपाल को आज(मंगलवार) शाम तक रपट दाखिल करने के लिए कहा गया है।”
प्रकाश के साथ मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास में कथित रूप से आप विधायकों के मारपीट की घटना के बाद मंगलवार को इस संबंध में आईएएस एसोसिएशन ने विरोध जताया है और राजधानी में सरकारी कार्यालयों में काम-काज ठप करने की धमकी दी है।
सत्तारूढ़ आप ने इन आरोपों को खारिज किया है, जबकि आईएएस एसोसिएशन की सचिव मनीषा सक्सेना ने उपराज्यपाल के पास इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें दावा किया गया है कि सोमवार रात शीर्ष नौकरशाह पर हमला ‘सुनियोजित आपराधिक साजिश’ थी।
–आईएएनएस

और भी हैं
यूपीएससी सीएसई 2025 का रिजल्ट जारी, अनुज अग्निहोत्री बने ऑल इंडिया टॉपर
प्रधानमंत्री मोदी के विज़न के तहत दिल्ली में होने वाले “India AI Impact समिट 2026” के लिए परिषद द्वारा की गई तैयारियों की ज़मीनी समीक्षा: चहल
अजित पवार के निधन पर राजनीतिक जगत में शोक की लहर, विपक्ष के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि