मुंबई : सुशांत सिंह राजपूत और नवोदित सारा अली खान फिल्म ‘केदारनाथ’ के दूसरे शेड्यूल की शूटिंग शुरू करने के लिए तैयार हैं और इसी सिलसिले में इन दोनों कलाकारों ने शुक्रवार को निर्देशक अभिषेक कपूर से उनके कार्यालय में मुलाकात की।
सुशांत ने ट्विटर पर एक तस्वीर साझा की जिसमें वे तीनों नजर आ रहे हैं। सुशांत ने इसके कैप्शन में लिखा, “जय शिव शंभू, केदारनाथ, पटकथा पढ़ रहे हैं, फिर से काम पर।”
अभिषेक ने हाल ही में एक छोटी सी वीडियो क्लिप भी साझा की थी। यह क्लिप ‘केदारनाथ’ का दूसरा शेड्यूल होने के मौके पर हो रही पूजा की थी।
फिल्म का विषय 2013 की केदरानाथ में आई भयावह बाढ़ की पृष्ठभूमि पर आधारित एक प्रेम कहानी है।
–आईएएनएस

और भी हैं
ईरान के हालात पर छलका मंदाना करीमी का दर्द, बोलीं-मैं भी महसा अमीनी हो सकती थी
चरक मूवी रिव्यू: अंधविश्वास और कुरीतियों पर करारी चोट फिल्म का क्लाइमेक्स आपको हतप्रभ करेगा
पंजाबी फिल्म ‘वियाह करतारे दा’ की प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित, 27 फरवरी को होगी रिलीज