नई दिल्ली | दिल्ली सरकार ने बुधवार को बताया कि उसने राष्ट्रीय राजधानी के 20 ऐसे स्थानों को सील कर दिया है जो कोरोना वायरस के हॉटस्पॉट बनकर उभरे हैं। इन इलाकों में लोगों के आवागमन पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने मीडिया से कहा कि कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए यह फैसला किया गया है। यह बीस इलाके पूरी तरह सील रहेंगे। यहां प्रशासन जरूरी वस्तुएं घर-घर पहुंचाएगा।
जिन इलाकों को सील किया गया है उनमें गांधी पार्क, मालवीय नगर, मंडावली गली नंबर एक, पांडव नगर एच ब्लाक गली नंबर एक, खिचड़ीपुर गली नंबर 1-3, किशन कुंज एक्स गली नंबर चार, आईपी एक्सटेंशन के वर्धमान व मयूर ध्वज अपार्टमेंट, वसुंधरा एंक्लेव में मनसाना अपार्टमेंट, संगम विहार गली नंबर छह व अन्य शामिल हैं।
सिसोदिया ने कहा कि सदर इलाके में भी कोरोना के कुछ मामले सामने आए हैं। इसलिए इस इलाके को भी सील किया गया है।
–आईएएनएस

और भी हैं
यूपीएससी सीएसई 2025 का रिजल्ट जारी, अनुज अग्निहोत्री बने ऑल इंडिया टॉपर
प्रधानमंत्री मोदी के विज़न के तहत दिल्ली में होने वाले “India AI Impact समिट 2026” के लिए परिषद द्वारा की गई तैयारियों की ज़मीनी समीक्षा: चहल
अजित पवार के निधन पर राजनीतिक जगत में शोक की लहर, विपक्ष के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि