पणजी : गोवा पुलिस ने एक महिला से दुष्कर्म के आरोप में शुक्रवार को एक टैक्सी चालक को गिरफ्तार किया है। वास्को पुलिस थाने के प्रभारी पुलिस निरीक्षक नोलास्को रापोसो ने कहा कि गुरुवार शाम 20 वर्षीय महिला गोवा के डबोलिम अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे के निकट टहल रही थी, तभी टैक्सी चालक रविचंद्र भट (48) ने उसे लिफ्ट देने का प्रस्ताव दिया।
उन्होंने कहा, “पीड़िता ने दावा किया कि उसके इंकार करने पर भट ने उसे जबरदस्ती कार में बिठाकर सूनसान जगह पर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।”
इसके बाद गुरुवार रात आईपीसी की धारा 365 (अपहरण) और 376 (दुष्कर्म) के तहत एक मामला दर्ज किया गया।
पुलिस ने कहा, “आरोपी को शुक्रवार सुबह गिरफ्तार किया गया। एक अदालत ने उसे सात दिनों की पुलिस हिरासत में दे दिया है।”
–आईएएनएस

और भी हैं
पीएम मोदी 28 फरवरी को राजस्थान दौरे पर, 16,680 करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास-उद्घाटन
बरी किए जाने के बाद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर बोला हमला, बोले-दिल्ली की जनता से माफी मांगें
दिल्ली शराब नीति मामला: केजरीवाल और सिसोदिया की कैद से लेकर बरी होने तक की पूरी कहानी