बीजिंग। फास्ट फूड क्षेत्र की दिग्गज कंपनी मैकडॉनल्ड्स ने सोमवार को घोषणा कर कहा कि वह निवेशकों के एक समूह के साथ साझेदारी करेगी, जिसके साथ मिलकर अमेरिका के बाहर सबसे बड़ी फ्रेंचाइजी कंपनी की स्थापना की जाएगी।
एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, सीआईटीआईसी लिमिटेड, सीआईटीआईसी कैपिटल, कार्लाइल ग्रुप और मैकडोनाल्ड्स के बीच एक सामरिक भागीदारी के गठन के द्वारा एक नई कंपनी मास्टर फ्रेंचाइजी की स्थापना की जाएगी।
यह फ्रेंचाइजी चीन और हांगकांग में अगले 20 साल की अवधि के दौरान मैकडॉनल्ड्स के कारोबार की देखरेख करेगी।
यह नई कंपनी चीन और हांगकांग पर मैकडॉनल्ड्स के कारोबार का अधिग्रहण और सीआईटीआईसी व सीआईटीआईसी कैपिटल के साथ नई इकाई में नियंत्रण करेगी।
(आईएएनएस)

और भी हैं
सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत के बाद ईरान में 40 दिनों के शोक की घोषणा
कनाडाई पीएम मार्क कार्नी मुंबई पहुंचे, 2 मार्च को पीएम मोदी संग करेंगे क्षेत्रीय और वैश्विक विकास पर चर्चा
मैरी मिलबेन ने किया पीएम मोदी का समर्थन, ट्रंप से रुख बदलने का आग्रह किया