नई दिल्ली| कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में चार राज्यों में पार्टी की हार के कारणों का पता लगाने के लिए एक तथ्य खोज समिति (फैक्ट फाइंडिंग कमेटी) का गठन करने का फैसला किया है। सोमवार को कांग्रेस कार्य समिति की बैठक के बाद पार्टी महासचिव के. सी. वेणुगोपाल ने कहा, समिति का गठन 48 घंटे के भीतर किया जाएगा।
इस बैठक में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी मौजूद नहीं रहे, क्योंकि वह अभी भी कोविड-19 से उबर रहे हैं। बैठक के दौरान सोनिया गांधी ने कहा, मैं हर पहलू को देखने के लिए एक छोटा पैनल स्थापित करने का इरादा रखती हूं।
सोनिया ने कहा कि में इसे समझना होगा कि हम केरल और असम में मौजूदा सरकारों को हटाने में विफल क्यों रहे तथा बंगाल में हमारा खाता तक क्यों नहीं खुला?
सीडब्ल्यूसी की बैठक हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों के परिणामों पर चर्चा करने के लिए बुलाई गई है। हमें अपने गंभीर असफलताओं पर ध्यान देना है।
उन्होंने कहा कि हमें इन गंभीर झटकों का संज्ञान लेने की जरूरत है। इन सवालों के कुछ असहज करने वाले सबक जरूर होंगे, लेकिन अगर हम वास्तविकता का सामना नहीं करते, अगर हम तथ्यों को सही ढंग से नहीं देखते तो हम सही सबक नहीं लेंगे।
यह कहना कम होगा कि हम बहुत निराशा हैं। मेरा इरादा है कि इन झटकों के कारण रहे हर पहलू पर गौर करने के लिए एक छोटे का समूह का गठन करूं और उससे बहुत जल्द रिपोर्ट ली जाए।
–आईएएनएस

और भी हैं
यूपीएससी सीएसई 2025 का रिजल्ट जारी, अनुज अग्निहोत्री बने ऑल इंडिया टॉपर
बंगाल एसआईआर: सीएम ममता बनर्जी का आरोप, कहा- जिंदा वोटर्स को मरा हुआ बताया गया
प्रधानमंत्री मोदी के विज़न के तहत दिल्ली में होने वाले “India AI Impact समिट 2026” के लिए परिषद द्वारा की गई तैयारियों की ज़मीनी समीक्षा: चहल