श्रीनगर: जम्मू एवं कश्मीर में सर्दियों की छुट्टी के बाद शनिवार को स्कूल दोबारा से खुले। हालांकि दक्षिण कश्मीर के स्कूल 12 मार्च से खुलेंगे। शहर में सुबह बस स्टॉप पर अपनी अपनी बसों का इंतजार करते बच्चे चेहरे पर हल्की मुस्कान लिए अपने परिजनों के साथ खड़े दिखाई दिए।
हालांकि पिछले करीब 30 वर्षोँ से जब से यहां आतंकवाद शुरू हुआ है, बच्चों की शिक्षा प्रभावित हुई है और इसकी सिर्फ सर्दी नहीं है बल्कि बिगड़ती कानून व्यवस्था भी इसका बड़ा कारण है।
उच्च माध्यमिक स्तर के सरकारी स्कूलों के साथ साथ निजी स्कूल पांच मार्च से दोबारा खुलने थे लेकिन प्रशासन ने शोपियां गोलीबारी घटना के मद्देनजर स्कूलों एवं कॉलेजों सहित सभी शिक्षा संस्थानों को बंद ही रखने का फैसला किया।
गौरतलब है कि शोपियां के पहनू इलाके में चार मार्च को हुई मुठभेड़ में दो आंतकियों समेत छह लोगों की मौत हो गई थी।
–आईएएनएस

और भी हैं
यूपीएससी सीएसई 2025 का रिजल्ट जारी, अनुज अग्निहोत्री बने ऑल इंडिया टॉपर
प्रधानमंत्री मोदी के विज़न के तहत दिल्ली में होने वाले “India AI Impact समिट 2026” के लिए परिषद द्वारा की गई तैयारियों की ज़मीनी समीक्षा: चहल
अजित पवार के निधन पर राजनीतिक जगत में शोक की लहर, विपक्ष के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि