जम्मू| जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच रविवार को मुठभेड़ शुरू हो गई। मुठभेड़ के दौरान दो आतंकवादियों को मार गिराया गया और उनके एक सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुंछ के डुरगन क्षेत्र में आतंकवादियों की मौजूदगी की विशेष सूचना के आधार पर सुरक्षाबलों द्वारा घेराबंदी किए जाने और तलाशी अभियान शुरू करने के बाद मुठभेड़ हुई।
पुलिस के मुताबिक, “पुंछ जिले के पोशाना इलाके में पुलिस, सेना और सीआरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई में दो आतंकियों को मार गिराया गया और उनके एक साथी को गिरफ्तार कर लिया गया।”
सूत्रों ने कहा कि आतंकवादियों का एक समूह हाल ही में पाकिस्तान से घुसपैठ कर दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में आया था।
सूत्रों ने यह भी कहा कि समूह में दो पाकिस्तानी और एक स्थानीय आतंकवादी शामिल हैं।
सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तान द्वारा कश्मीर में चल रहे जिला विकास परिषद चुनाव में बाधा डालने के लिए आतंकवादियों को भेजने का यह एक प्रयास है।
–आईएएनएस

और भी हैं
यूपीएससी सीएसई 2025 का रिजल्ट जारी, अनुज अग्निहोत्री बने ऑल इंडिया टॉपर
बंगाल एसआईआर: सीएम ममता बनर्जी का आरोप, कहा- जिंदा वोटर्स को मरा हुआ बताया गया
सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत के बाद ईरान में 40 दिनों के शोक की घोषणा