नई दिल्ली: ऑल इंडिया माइनॉरिटी फ्रंट के राष्ट्रीय अध्यक्ष एस एम आसिफ ने कहा है। कि अब जम्मू कश्मीर में केंद्र और चुनाव आयोग को चुनाव करवाने के लिए प्रयास करे जिससे यहां के लोगों को एक चुनी हुई सरकार मिल सके और जम्मू कश्मीर का विकास हो सके। साथ ही कश्मीर के नागरिकों के साथ वहां के युवाओं को केंद्र सरकार को जॉब पैकेज देना चाहिए। जिससे वहां के युवा ड्रग्स और आतंकी साए से बाहर निकाल सके।
आसिफ ने कहा कि अब कश्मीर के नए उपराज्यपाल मनोज सिन्हा नियुक्त किए गए है।उनका लंबा राजनैतिक अनुभव है।अब उनको अपने अनुभव से केंद्र के साथ मिलकर कश्मीर को नए सिरे से आवाद करना है। साथ ही यहां के प्रमुख व्यवसाय पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पूरे प्रयास करने चाहिए। साथ ही यहां के युवाओं को ड्रग्स और आतंक के साए से बाहर निकाल कर रोजगार दे उन्हें मुख्यधारा में शामिल करना होगा।आसिफ ने कहा कि इस समय सबसे बड़ी चुनौती यह है कि यहां तुरंत राजनैतिक दलों के लिए वातावरण अनुकूल बनाया जाए।जिससे लोगो में विश्वास कायम हो और लोग लोकतंत्र में अपनी बात रख सके।

और भी हैं
यूपीएससी सीएसई 2025 का रिजल्ट जारी, अनुज अग्निहोत्री बने ऑल इंडिया टॉपर
प्रधानमंत्री मोदी के विज़न के तहत दिल्ली में होने वाले “India AI Impact समिट 2026” के लिए परिषद द्वारा की गई तैयारियों की ज़मीनी समीक्षा: चहल
अजित पवार के निधन पर राजनीतिक जगत में शोक की लहर, विपक्ष के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि