मुंबई : आगामी फिल्म ‘सत्यमेव जयते’ के गीत ‘दिलबर’ में नजर आने वाली अभिनेत्री नोरा फतेही का कहना है कि वह काम को लेकर अभिनेता की समझ का सम्मान करती हैं। नोरा इससे पहले जॉन के साथ फिल्म ‘रॉकी हैंडसम’ के गीत ‘रॉक द पार्टी’ में नजर आ चुकी हैं।
उन्होंने कहा, “जब मैंने पहली बार सुना कि मुझे जॉन के साथ काम करना है तो उनके साथ दोबारा काम करने को लेकर मैं रोमांचित हो गई। मैं जॉन के काम करने की समझ का सम्मान करती हूं और वह वास्तव में कई शानदार फिल्मों का हिस्सा हैं।”
नोरा ने कहा कि फिल्म ‘दोस्ताना’ के अभिनेता उनकी प्रतिभा की सराहना करते हैं और इसके लिए वह उनकी आभारी हैं।
फिल्म ‘सत्यमेव जयते’ 15 अगस्त 2018 को रिलीज होगी।
–आईएएनएस

और भी हैं
ईरान के हालात पर छलका मंदाना करीमी का दर्द, बोलीं-मैं भी महसा अमीनी हो सकती थी
चरक मूवी रिव्यू: अंधविश्वास और कुरीतियों पर करारी चोट फिल्म का क्लाइमेक्स आपको हतप्रभ करेगा
पंजाबी फिल्म ‘वियाह करतारे दा’ की प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित, 27 फरवरी को होगी रिलीज