रांची| केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने झारखंड में एक रेलवे इंजीनियर को 3.44 लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
सीबीआई के सूत्रों के अनुसार, हटिया रेलवे स्टेशन पर मंगलवार रात को एक वरिष्ठ सेक्शन इंजीनियर विजार कुमार यादव को एक कांट्रेक्टर से रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।
रेलवे कांट्रेक्टर प्रकाश सिंह ने एयर कंडीशनर्स के रखरखाव के ऐवज में बिल दिया था। रेलवे इंजीनियर ने कथित रूप से रिश्वत के रूप में कुल बिल का चार प्रतिशत देने की मांग की थी।
पुलिस ने इसके बाद यादव के घर जाकर उसके निवेश और बैंक खातों से संबंधित दस्तावेजों की जांच की। जांच पूरी होने के बाद उसे सीबीआई की अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा।
–आईएएनएस

और भी हैं
यूपीएससी सीएसई 2025 का रिजल्ट जारी, अनुज अग्निहोत्री बने ऑल इंडिया टॉपर
प्रधानमंत्री मोदी के विज़न के तहत दिल्ली में होने वाले “India AI Impact समिट 2026” के लिए परिषद द्वारा की गई तैयारियों की ज़मीनी समीक्षा: चहल
अजित पवार के निधन पर राजनीतिक जगत में शोक की लहर, विपक्ष के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि