इंडियन वेल्स (अमेरिका): अर्जेटीना के टेनिस खिलाड़ी जुआन मार्टिन डेल पोट्रो ने इंडियन वेल्स टेनिस टूर्नामेंट के अंतिम-16 दौर में प्रवेश कर लिया है। पोट्रो ने पुरुष एकल वर्ग के तीसरे दौर में स्पेन के खिलाड़ी डेविड फेरर को मात देकर बाहर का रास्ता दिखाया।
समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, 2013 में इंडियन वेल्स के फाइनल में पहुंचे पोट्रो ने एक घंटे और 46 मिनट के भीतर फेरर को 6-4, 7-6 (3) से मात दी।
पोट्रो ने अपने करियर में सातवीं बार फेरर के खिलाफ खेले गए मैच में जीत हासिल की है। दोनों 13 बार एक-दूसरे के आमने-सामने आ चुके हैं।
इस टूर्नामेंट के अंतिम-16 दौर में पोट्रो का सामना उनके हमवतन लियोनाडरे मायेर से होगा।
मायेर ने तीसरे दौर में जापान के तारो डेनियल को मात दी थी।
–आईएएनएस

और भी हैं
टी20 वर्ल्ड कप: इंग्लैंड के स्पिनर्स का चला जादू, न्यूजीलैंड ने 7 विकेट खोकर बनाए 159 रन
टी20 वर्ल्ड कप : इंग्लैंड के खिलाफ टॉस जीतकर न्यूजीलैंड ने चुनी बल्लेबाजी, रेहान अहमद को मिला मौका
टी20 विश्व कप 2026 : आगे की राह तय करने में अहम होंगे आज के तीन मुकाबले