त्रिपुरा के चारीलाम विधानसभा सीट पर 12 मार्च को चुनाव होंगे। चुनाव आयोग द्वारा गुरुवार को जारी अधिसूचना में यह जानकारी दी गई। पश्चिमी त्रिपुरा के सेपाहिजाला जिले की चारीलाम विधानसभा सीट जनजाति वर्ग के लिए आरक्षित है। यहां राज्य के 59 अन्य विधानसभा सीटों के साथ 18 फरवरी को चुनाव होने थे लेकिन, माकपा उम्मीदवार की मौत की वजह से मतदान की तिथि में बदलाव करना पड़ा।
अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी देबाशीष मोडक ने कहा कि यहां भाजपा और कांग्रेस के उम्मीदवारों समेत चार उम्मीदवारों को दोबारा नामांकन भरने की जरूरत नहीं है।
मोडेक ने कहा, “केवल माकपा के नए उम्मीदवार को 22 फरवरी तक अपना नामांकन भरना होगा।”
सत्तारूढ़ माकपा की तरफ से यहां से रामेन्द्र नारायण देबबर्मा चुनाव लड़ रहे थे। उनका हृदयाघात की वजह से यहां के गोविंदवल्लभ पंत मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में 11 फरवरी को निधन हो गया था।

और भी हैं
यूपीएससी सीएसई 2025 का रिजल्ट जारी, अनुज अग्निहोत्री बने ऑल इंडिया टॉपर
प्रधानमंत्री मोदी के विज़न के तहत दिल्ली में होने वाले “India AI Impact समिट 2026” के लिए परिषद द्वारा की गई तैयारियों की ज़मीनी समीक्षा: चहल
अजित पवार के निधन पर राजनीतिक जगत में शोक की लहर, विपक्ष के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि