नई दिल्ली (आईएएनएस)। दिल्ली में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की एक इमारत के एक तल पर सोमवार को आग लग गई।

दिल्ली अग्निशमन सेवा के निदेशक अतुल गर्ग ने कहा, “एम्स के आपातकालीन वार्ड से 11.54 बजे आग लगने की सूचना मिली। कुल 8 दमकल गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं।”
एक सूत्र के मुताबिक, आग कथित तौर पर इमारत के एंडोस्कोपी कक्ष में लगी है।
सूत्र ने दावा किया कि सभी रोगियों का सुरक्षित निकाल लिया गया है, किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।

और भी हैं
दिल्ली हाई कोर्ट में 9 मार्च को केजरीवाल, सिसोदिया की रिहाई मामले में सुनवाई, सीबीआई ने दायर की है याचिका
महाराष्ट्र टूरिज्म ने दिल्ली में आयोजित रोड शो को दिल्ली ट्रैवल ट्रेड के साथ सफलतापूर्वक होस्ट किया
पूसा कृषि विज्ञान मेला 2026 का भव्य शुभारंभ