नई दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी के आश्रय गृह (शेल्टर होम) से 9 नाबालिग लड़कियां लापता हो गई हैं, जिसके बाद दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीस सिसोदिया ने सोमवार को संबंधित अधिकारियों को निलंबित कर दिया। दिल्ली महिला आयोग की प्रमुख स्वाति मालीवाल द्वारा सिसोदिया को सोमवार को लिखे गए पत्र के मुताबिक, दिलशाद गार्डन स्थित लड़कियों के संस्कार आश्रम से 1 और 2 दिसंबर की रात को 9 लड़कियां गुम हो गईं।
स्वाति मालीवाल ने लिखा, “शेल्टर होम के अधिकारियों का कहना है कि उन्हें पता नहीं कि कब और कैसे यह लड़कियां गायब हो गईं। उनके गायब होने का पता 2 दिसंबर की सुबह को चला।”
उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस द्वारा इस संबंध में एफआईआर दर्ज की गई है और जांच चल रही है।
उन्होंने कहा, “इन नौ लड़कियों को द्वारका के शेल्टर होम से निकाल कर दिलशाद गार्डन के शेल्टर होम स्थानांतरित किया गया था।”
इस पत्र पर कार्रवाई करते हुए सिसोदिया ने दिल्ली के मुख्य सचिव अंशु प्रकाश को जिलाधिकारी और शेल्टर होम के अधीक्षक को तुरंत प्रभाव से निलंबित करने का निर्देश दिया।
–आईएएनएस

और भी हैं
यूपीएससी सीएसई 2025 का रिजल्ट जारी, अनुज अग्निहोत्री बने ऑल इंडिया टॉपर
बंगाल एसआईआर: सीएम ममता बनर्जी का आरोप, कहा- जिंदा वोटर्स को मरा हुआ बताया गया
सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत के बाद ईरान में 40 दिनों के शोक की घोषणा