नई दिल्ली| राष्ट्रीय राजधानी में रात भर हुई बारिश शनिवार सुबह भी जारी है। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, दिन में भी बारिश जारी रहने की संभावना है।
बारिश के बीच राजधानी का न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम का समान्य तापमान है।
भारत मौसम विभाग (आईएमडी) के अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “दिन में आमतौर पर बदली छाई रहेगी और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।”
सुबह 8.30 बजे तक पिछले 24 घंटों में कुल 77.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई जबकि आद्र्रता का स्तर 98 फीसदी रहा।
वहीं, एक दिन पहले शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री कम 27.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री ऊपर 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
–आईएएनएस

और भी हैं
दिल्ली हाई कोर्ट में 9 मार्च को केजरीवाल, सिसोदिया की रिहाई मामले में सुनवाई, सीबीआई ने दायर की है याचिका
महाराष्ट्र टूरिज्म ने दिल्ली में आयोजित रोड शो को दिल्ली ट्रैवल ट्रेड के साथ सफलतापूर्वक होस्ट किया
पूसा कृषि विज्ञान मेला 2026 का भव्य शुभारंभ