नई दिल्ली | दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि दिल्ली में प्लाज्मा थेरेपी का ट्रायल जारी रहेगा।
मुख्यमंत्री केजरीवाल ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “केंद्र ने कहा है कि प्लाज्मा (थेरेपी) ट्रायल पर है और यह कोई अधिकारिक उपचार नहीं है। दिल्ली में प्लाज्मा ट्रायल जारी रहेगा क्योंकि हमें केंद्र की मंजूरी मिली हुई है।”
केजरीवाल ने इस बात पर भी खुशी जाहिर करते हुए कि कोविड-19 संक्रमण से उपचार के बाद पूर्ण रूप से स्वस्थ हुए मरीजों ने प्लाज्मा दान देने के लिए हां कहा है।
राजस्थान के कोटा में फंसे बच्चों के बारे में केजीवाल ने कहा कि दिल्ली से 40 बसें कोटा जाकर विद्यार्थियों को वापस लाएगी।
–आईएएनएस

और भी हैं
दिल्ली हाई कोर्ट में 9 मार्च को केजरीवाल, सिसोदिया की रिहाई मामले में सुनवाई, सीबीआई ने दायर की है याचिका
महाराष्ट्र टूरिज्म ने दिल्ली में आयोजित रोड शो को दिल्ली ट्रैवल ट्रेड के साथ सफलतापूर्वक होस्ट किया
पूसा कृषि विज्ञान मेला 2026 का भव्य शुभारंभ