नई दिल्ली, 15 सितंबर । पुलिस मामले की जांच कर रही है, लेकिन अब तक आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की छानबीन जारी है। आत्महत्या के कारणों को पता लगाया जा रहा है। खबर लिखे जाने तक यह स्पष्ट नहीं है कि मौके से कोई सुसाइड नोट मिला है या नहीं। राष्ट्रीय राजधानी में पिछले साल दिसंबर में भी एक ऐसी ही घटना सामने आई थी जब सफदरजंग अस्पताल के एक जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर जय दीपेश सावला ने आत्महत्या कर ली थी।
अस्पताल से संबद्ध भगवान महावीर मेडिकल कॉलेज के तीसरे वर्ष के पीजी (मेडिसिन) के छात्र का शव दक्षिण दिल्ली में उनके किराए के मकान की छत के पंखे से लटका हुआ पाया गया था। मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला था जिसमें लिखा था कि वह पिछले दो साल से अवसाद में था। –
-आईएएनएस

और भी हैं
दिल्ली हाई कोर्ट में 9 मार्च को केजरीवाल, सिसोदिया की रिहाई मामले में सुनवाई, सीबीआई ने दायर की है याचिका
महाराष्ट्र टूरिज्म ने दिल्ली में आयोजित रोड शो को दिल्ली ट्रैवल ट्रेड के साथ सफलतापूर्वक होस्ट किया
पूसा कृषि विज्ञान मेला 2026 का भव्य शुभारंभ