लखनऊ/संभल: उत्तर प्रदेश के संभल जिले में श्री कल्कि महोत्सव 2018 में पहुंचे गुजरात के पाटीदार नेता हार्दिक पटेल ने शहरों के नाम बदले जाने पर योगी सरकार पर तंज कसा।
उन्होंने कहा कि देश को गरीबी और बेरोजगारी से मुक्ति की जरूरत है, देश के लोगों का नाम राम रख देने से क्या होगा?
संभल में गुरुवार को श्री कल्कि महोत्सव-2018 के इस कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह, आचार्य प्रमोद कृष्ण और स्वामी चक्रपाणि महाराज भी मंचासीन थे।
यहां गुजरात के पाटीदार नेता हार्दिक पटेल ने इलाहाबाद और फैजाबाद का नाम बदले जाने पर योगी सरकार पर तंज कसते हुए कहा, “इस देश को गरीबी और बेरोजगारी से मुक्ति की जरूरत है, देश के लोगों के नाम ‘राम’ रख देने से क्या होगा? अगर नाम बदलने से हिंदुस्तान फिर से सोने की चिड़िया बन जाए तो 125 करोड़ हिन्दुस्तानियों के नाम बदल दें।”
–आईएएनएस

और भी हैं
यूपीएससी सीएसई 2025 का रिजल्ट जारी, अनुज अग्निहोत्री बने ऑल इंडिया टॉपर
बंगाल एसआईआर: सीएम ममता बनर्जी का आरोप, कहा- जिंदा वोटर्स को मरा हुआ बताया गया
सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत के बाद ईरान में 40 दिनों के शोक की घोषणा