लॉस एंजेलिस | भारतीय अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनास ने कोरोनावायरस के प्रकोप के कारण चल रहे लॉकडाउन के बीच दो महीने में पहली बार घर से बाहर निकलते हुए खुद की तस्वीर शेयर की।
प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर किया, जिसमें वह मास्क पहने हुए दिखाई दे रही हैं।
उन्होंने शेयर तस्वीर को कैप्शन देते हुए लिखा, “आंखें कभी भी शांत नहीं होती हैं। दो महीने में पहली बार घर से बाहर निकली।”
वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा को आखिरी बार फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ में देखा गया था। इस फिल्म से एक्ट्रेस ने शादी के बाद अपना बॉलीवुड कमबैक किया। फिल्म में फरहान अख्तर, जायरा वसीम और रोहित सर्राफ अहम रोल में थे।
–आईएएनएस
और भी हैं
सारी टेंशन को दूर करेगी: मेरे हसबैंड की बीवी
सैफ मामले को लेकर उठे विवाद के बीच करीना कपूर ने सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर
अमेजन एम एक्स से शुरू कीजिए प्यार के प्रोफेसर से लव सीखना