नई दिल्ली| राष्ट्रपति पद के लिए गुरुवार को पहले दौर की मतगणना में द्रौपदी मुर्मू अपने समकक्ष यशवंत सिन्हा से काफी आगे हैं। कुल 748 वैध वोटों में से मुर्मू के पक्ष में वोटों की संख्या 540 और यशवंत सिन्हा को 208 वोट मिले हैं। वैध मतों का कुल मूल्य 5,23,600 है।
राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटों की गिनती गुरुवार को नई दिल्ली में संसद भवन में शुरू हुई और शाम तक इसके समाप्त होने की संभावना है।
सत्तारूढ़ एनडीए की द्रौपदी मुर्मू और विपक्ष समर्थित यशवंत सिन्हा मुकाबले में एक-दूसरे के खिलाफ खड़े हैं। बहुमत स्पष्ट रूप से मुर्मू के पक्ष में हैं।
निर्वाचित होने पर मुर्मू देश में शीर्ष संवैधानिक पद पर काबिज होने वाली पहली आदिवासी महिला होंगी।
–आईएएनएस
और भी हैं
‘हम इस तरह नहीं जी सकते’, दंगा प्रभावित मुर्शिदाबाद में एनसीडब्ल्यू अध्यक्ष के सामने रो पड़ीं महिलाएं
ये ‘फरार’ इश्क : ऐसी मोहब्बत पर सिर पीट लेंगे, बेटी के ससुर से प्यार तो समधन फरार, सिलेंडर तक ले गई
मुस्तफाबाद में इमारत ढहने से चार की मौत, दिल्ली विधानसभा के उपाध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट ने अवैध निर्माण पर उठाए सवाल