नई दिल्ली : संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण के तहत सोमवार को पीएनबी घोटाले और आंध्र प्रदेश को विशेष दर्जा देने की मांग को लेकर विपक्ष के विरोध के बीच संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही स्थगित कर दी गई। आभूषण कारोबारी नीरव मोदी और मेहूल चोकसी द्वारा किए गए 12,600 करोड़ रुपये के पीएनबी घोटाले के विरोध में लोकसभा में तृणमूल कांग्रेस और वाममोर्चे के सांसदों ने नारेबाजी शुरू कर दी। हंगामा न रुकता देख लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।
तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) के सांसदों ने भी आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग करते हुए नारेबाजी की। आंध्र प्रदेश के मुद्दे पर हंगामे के कारण राज्यसभा की कार्यवाही भी स्थगित कर दी गई।
–आईएएनएस

और भी हैं
दिल्ली में 25 से 27 फरवरी तक होगा “विकसित कृषि–आत्मनिर्भर भारत” के लिए पूसा कृषि विज्ञान मेला
जीएसटी का मौजूदा 12 प्रतिशत और 28 प्रतिशत का स्लैब खत्म होगा, 5 प्रतिशत और 18 प्रतिशत की दो दरें प्रस्तावित: सरकारी सूत्र
केंद्र ने निजी वाहनों के लिए फास्टैग-बेस्ड एनुअल टोल पास किया लॉन्च