नई दिल्ली| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को ऐतिहासिक लाल किले पर देश के 75वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में तिरंगा फहराया। मोदी द्वारा तिरंगा फहराने के तुरंत बाद, राष्ट्रगान बजाया गया और भारतीय वायु सेना (आईएएफ) ने आसमान से फूल बरसाए।
इससे पहले, मोदी ने सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। ऐतिहासिक रेड फोर्ड 75वां स्वतंत्रता दिवस मनाने के लिए पूरी तरह तैयार है।
दिल्ली के लाल किले परिसर को रंग-बिरंगे फूलों और असंख्य राष्ट्रीय झंडों से सजाया गया है।
हर साल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भारत के प्रधानमंत्री राष्ट्र के नाम अपने संबोधन के साथ कुछ बड़ी घोषणाएं भी करते हैं।
भारत के पहले प्रधान मंत्री जवाहर लाल नेहरू ने 15 अगस्त, 1947 को पहली बार लाल किले पर तिरंगा फहराया था।
–आईएएनएस

और भी हैं
यूपीएससी सीएसई 2025 का रिजल्ट जारी, अनुज अग्निहोत्री बने ऑल इंडिया टॉपर
बंगाल एसआईआर: सीएम ममता बनर्जी का आरोप, कहा- जिंदा वोटर्स को मरा हुआ बताया गया
सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत के बाद ईरान में 40 दिनों के शोक की घोषणा